फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Two days of rain and snowfall in Himachal, minimum temperature decreased

हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज

Mon, 18 Jan 2021 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Jan 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
himachal weather today: Two days of rain and snowfall in Himachal, minimum temperature decreased
बर्फ से ढके कोकसर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में 22 जनवरी के बाद बदलाव आएगा। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 22 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ना शुरू हो गई है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


सोमवार को कांगड़ा-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.2, हमीरपुर में 21.8, ऊना में 21.7, सोलन में 21.5, सुंदरनगर में 20.7, नाहन में 20.2, भुंतर में 20.1, मंडी में 19.3, चंबा में 18.7, पालमपुर में 17.2, शिमला में 15.5, धर्मशाला में 15.0, मनाली में 12.8, कल्पा में 11.0, डलहौजी में 6.7 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूतनम तापमान माइनस 4.7, कल्पा में माइनस माइनस 1.4, सुंदरनगर में 0.9, सोलन-मनाली में 1.6, मंडी में 2.0, भुंतर में 2.1, डलहौजी में 3.3, ऊना में 3.8, शिमला में 4.1, हमीरपुर में 4.8, बिलासपुर में 5.0, धर्मशाला में 5.4 और नाहन में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed