फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: temperature reaches 34.3 degrees in Una, Saturday is the hottest day of season

हिमाचल का मौसम: ऊना में 34.3 डिग्री पहुंचा पारा, शनिवार सबसे गर्म दिन हुआ दर्ज

Sat, 27 Mar 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Mar 2021 08:11 PM IST
सार

  • तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
  • मध्य पर्वतीय छह जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना

विज्ञापन
Himachal Weather Today: temperature reaches 34.3 degrees in Una, Saturday is the hottest day of season
पर्यटकों ने शिमला के साफ मौसम का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार का दिन इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस वर्ष का ये सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ। बिलासपुर में 32.0, कांगड़ा 31.3, सुंदरनगर 30.5, चंबा 30.4, भुंतर-सोलन 30.0, नाहन 28, धर्मशाला 24.8, शिमला 23.5, कल्पा 19.4, डलहौजी 17.7 और केलांग में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी तपिश बढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को मध्य पर्वतीय छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई है। सोमवार को होली के दौरान मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 29 मार्च से दो अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शेष जिलों में 30 मार्च से मौसम साफ होगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 17.4, कांगड़ा-बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 12.7, धर्मशाला 12.2, शिमला-ऊना 11.8, डलहौजी 11.6, मंडी 11.2, सोलन 8.6, और मनाली में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी माइनस में चल रहा है। शुक्रवार रात को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed