{"_id":"6088336f63bb5471d11a8782","slug":"himachal-weather-today-snowfall-and-rainfall-forecast-in-state-hottest-day-of-the-season-recorded-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, ऊना में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड
Tue, 27 Apr 2021 09:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:23 PM IST
सार
हिमाचल में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 30 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सिस्सू में बर्फ से ढकी झील का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होते ही गर्मी का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार को ऊना में इस सीजन में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। केलांग, कल्पा और मनाली के अलावा प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के बाद न्यूनतम पारा भी चढ़ गया है। सोमवार रात को प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नाहन में 18.9 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
हिमाचल में बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 30 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में तीन मई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में एक मई तक मौसम साफ रहेगा। दो मई से इन जिलों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर 36.5
कांगड़ा 35.1
हमीरपुर 35.7
मंडी 35.0
सोलन-नाहन 34.0
चंबा 33.1
धर्मशाला 27.2
शिमला 26.8