फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: rainfall expected to continue till October 2, know today's forecast

मौसम: शिमला में झमाझम बरसे बादल, हिमाचल से अक्तूबर में विदा होगा मानसून

Tue, 28 Sep 2021 07:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 07:33 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। दो अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश में 26 छोटी-बड़ी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। चार कच्चे मकानों सहित एक गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन
himachal weather today: rainfall expected to continue till October 2, know today's forecast
हिमाचल में दो अक्तूबर तक बरसेंगे बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर बाद बादल झमाझम बरसे। जुब्बड़हट्टी में भी भारी बारिश हुई। मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहा। बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। दो अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को प्रदेश में 26 छोटी-बड़ी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। चार कच्चे मकानों सहित एक गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है। मंगलवार दोपहर तीन बजे के बाद प्रदेश में मौसम बदला। जुब्बड़हट्टी में 50, शिमला में 11.8, छैला में 13, नारकंडा में 10, धर्मशाला में 7, पालमपुर में 9.5, मंडी में 5, जोगिंद्रनगर में 4, बैजनाथ-कुफरी में 3 और शाहपुर में 2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। राजधानी शिमला में बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.3, कांगड़ा में 32.4, बिलासपुर में 32.0, भुंतर में 31.7, चंबा में 31.5, सुंदरनगर में 31.4, नाहन में 31.3, सोलन में 31.2, हमीरपुर में 31.0, मंडी में 30.3, धर्मशाला में 26.6, केलांग में 24.0, शिमला में 23.3, कल्पा में 22.6 और डलहौजी में 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चंबा: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर की थी पति और तीन बच्चों की हत्या, कुबूला जुर्म
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रैला-2 में बिजली गिरने से बकरियों की मौत
वहीं, उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत रैला-2 में बिजली गिरने से दो बकरों की मौत हो गई है। मंगलवार दोपहर एकाएक मौसम खराब होने से बिजली गिरने के दौरान भेड़पालक सुरक्षित स्थान पर थे। जिसके चलते अधिक नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी जयवंती देवी व थेलू राम ने कहा कि मंगलवार को भेड़-बकरियों को खोड़ागहर चारागाह पर चराने के लिए ले गए थे। दोपहर एक बजे के करीब अचानक मौसम खराब होने से बिजली गिरने से दो बकरों की मौत हुई है। ग्राम पंचायत रैला-दो के प्रधान जोगिंद्र सोनी ने प्रशासन से भेड़पालकों के नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उधर, पशुपालन विभाग के डॉ. राहुल भारद्वाज ने कहा कि बिजली गिरने से दो बकरों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद बकरों को भेड़पालकों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed