फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: rainfall and snowfall forecast for two days, hailstorm yellow alert

हिमाचल में दो दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Mon, 01 Mar 2021 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Today: rainfall and snowfall forecast for two days, hailstorm yellow alert
बर्फ से लकदक रापे गांव लाहौल - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। तीन मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तीन मार्च को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तीन और चार मार्च को बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में छह मार्च तक मौसम साफ रहेगा।मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में चार और पांच मार्च को मौसम साफ रहेगा।  छह मार्च को मध्य और उच्च पर्वतीय तथा सात मार्च को पूरे प्रदेश में बादल बरसने की संभावना है। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


कई क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाए रहे। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।  सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.2, बिलासपुर में 25., हमीरपुर में 25.3, मंडी में 25.1, सुंदरनगर में 24.8, कांगड़ा में 24.6, सोलन में 24.0, भुंतर में 23.2, नाहन में 23.0, चंबा में 22.6, धर्मशाला में 20.2, शिमला में 16.3, कल्पा में 13.4, कुफरी में 9.9, डलहौजी में 9.0 और केलांग में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में 2.8, सोलन में 3.7, कुफरी में 4.3, डलहौजी में 5.5, मंडी में 5.1, भुंतर-सुंदरनगर में 5.6, शिमला में 6.0, धर्मशाला में 7.6, कांगड़ा में 7.9, बिलासपुर में 8.5, हमीरपुर में 8.3, ऊना में 8.0 और नाहन में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


अटल टनल के रास्तेकुल्लू से केेलांग रूट पर चलेगी बस
कुल्लू-केलांग बस सेवा मंगलवार से फिर शुरू होगी। पथ परिवहन निगम केलांग की टीम ने सोमवार को बस के साथ केलांग और मनाली के बीच सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क को बस की आवाजाही के लिए सही पाया गया। पिछले कई दिनों से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी होने से यह बस सेवा बंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed