{"_id":"60d0a41d7eefa448f148a61a","slug":"himachal-weather-today-rain-expected-in-himachal-on-june-22-maximum-temperature-drops-by-four-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 22 जून को बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 22 जून को बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट
Mon, 21 Jun 2021 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:08 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 23 और 24 जून को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बारिश(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
येलो अलर्ट के बीच सोमवार को प्रदेश भर में मौसम मिलाजुला बना रहा। बादल छाए रहने के साथ प्रदेश में हल्की धूप खिली। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश में बारिश होने के आसार जताए हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 23 और 24 जून को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
अन्य क्षेत्रों में 27 जून तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों में 25 से मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.0, कांगड़ा में 33.1, सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 32.7, बिलासपुर-सोलन में 30.0, चंबा में 30.8, हमीरपुर में 29.8, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 28.2, शिमला में 23.8, कल्पा में 21.6, केलांग में 20.2 और डलहौजी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन