{"_id":"6023eed48ebc3ee91116cada","slug":"himachal-weather-today-maximum-temperature-rises-by-four-degrees-weather-clear-till-16-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में चार डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान, 16 फरवरी तक मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में चार डिग्री चढ़ा अधिकतम तापमान, 16 फरवरी तक मौसम साफ
Wed, 10 Feb 2021 08:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
बर्फ से लकदक लाहौल।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 16 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार रात को शिमला के अधिकतम तापमान में सोमवार की रात के मुकाबले छह डिग्री की कमी दर्ज हुई। शिमला का न्यूनतम तापमान 11.5 से घटकर 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार को मैदानी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि, करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.4, सुंदरनगर 24.4, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर-मंडी-भुंतर 23.2, चंबा 22.9, कांगड़ा 22.7, सोलन 22.5, नाहन 21.6, धर्मशाला 18.2, शिमला 17.0, मनाली 16.4, कल्पा 14.2, डलहौजी 11.8, कुफरी 10.1 और केलांग में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.9, कल्पा शून्य, मनाली 3.0, कुफरी 3.9, डलहौजी 4.2, भुंतर 4.9, सोलन 4.0, मंडी-सुंदरनगर 5.1, शिमला 5.5, धर्मशाला-हमीरपुर 6.8, बिलासपुर 7.0, कांगड़ा 7.8 और नाहन में 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन