फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather today: Heavy rainfall in manay districts, yellow alert for four days in the state

हिमाचल के कुल्लू-चंबा में झमाझम बारिश, प्रदेश में चार दिन येलो अलर्ट, सात जुलाई तक मौसम खराब

Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Jul 2021 07:12 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में सात जुलाई तक लगातार बारिश-अंधड़ का पूर्वानुमान है। जबकि एक से पांच जुलाई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall in manay districts, yellow alert for four days in the state
कुुल्लू में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलना शुरू हो गया है। गुरुवार को कुल्लू-चंबा और कांगड़ा के कुछ भागों में झमाझम बारिश हुई। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने से गरमी की वजह से लोगों की परेशानियां बरकरार रही। ऊना में गुरुवार को 42.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के आसार जताए हैं। पांच जुलाई तक बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। सात जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।  चंबा में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से हरदासपुरा-चामुंडा मार्ग पर विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह के पास सड़क पर मलबा आ गया जिसकी जद्द में एक मारुति कार आ गई।

विज्ञापन


मुगला में आठ घरों में पानी व कीचड़ जा पहुंचा। भूस्खलन की वजह से 15 मार्गों पर यातायात ठप रहा। कुल्लू में लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। गुरुवार शाम चार बजे तेज हवाएं चलने के साथ यहां बारिश शुरू हुई। राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। सूबे में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 27.5, बिलासपुर में 25.0, हमीरपुर में 25.4, नाहन में 25.1, कांगड़ा में 24.6, शिमला में 20.6, धर्मशाला-सोलन में 20.4 और मंडी में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
बिलासपुर            37.5
कांगड़ा                36.8
हमीरपुर             36.2
सुंदरनगर             36.1
चंबा                 35.8
सोलन                35.5
भुंतर                35.3
नाहन            34.5
धर्मशाला        32.4
शिमला        28.4
कल्पा        26.5
डलहौजी    24.0
केलांग        22.2

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed