फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: heavy rainfall alert in state, NH 305 remained closed for five hours

मौसम: हिमाचल में छठे दिन भी झमाझम बरसे बादल, एनएच 305 पांच घंटे रहा बंद, प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Thu, 22 Jul 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 07:26 PM IST
सार

 भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 जुलाई को प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 25 जुलाई तक प्रदेश में येलो और 26 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 

विज्ञापन
himachal weather today: heavy rainfall alert in state, NH 305 remained closed for five hours
हिमाचल में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को लगातार छठे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से हुए भूस्खलन के चलते औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 करीब पांच घंटे बंद रहा। दोनों तरफ से सरकारी बसों के साथ निजी वाहनों की कतार लगी रही। ब्यास सहित नदी-नालों का जलस्तर उफान पर है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 जुलाई को प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 25 जुलाई तक प्रदेश में येलो और 26 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 28 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


वीरवार को राजधानी शिमला में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। शहर में 23 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर जिले के कई हिस्सों में दोपहर बाद आधा घंटा बारिश हुई। चंबा जिले में लोक निर्माण विभाग के मंडल डलहौजी के तहत 3 मार्ग बाधित रहे। दुनाली के पास रावी नदी में समाई कार में सवार पिता-पुत्र का चौथे दिन भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से कुल्लू जिले में छह सड़कें बंद रहीं। मंडी में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। कांगड़ा जिले में शाम को धर्मशाला, बैजनाथ, पालमपुर, डरोह, ज्वालामुखी और पंचरुखी में तेज बारिश हुई। कांगड़ा, नूरपुर, राजा का तालाब और लंज में मौसम साफ रहा। जिले में धान और मक्की के लिए बारिश लाभदायक है। सबसे अधिक बारिश कुफरी में 55 मिलीमीटर हुई। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना     35.2
बिलासपुर    31.4
मंडी    32.3
चंबा    31.3
हमीरपुर    31.1 
सुंदरनगर    30.5
भुंतर    29.5
धर्मशाला    26.6
मनाली    23.6
शिमला    20.8
डलहौजी    20.0
कल्पा    16.7 
केलांग     16.4
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed