फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather today: Heavy rainfall alert in state for three days, people are advised to stay away from rivers and nalas

मौसम: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

Sat, 04 Sep 2021 08:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Sep 2021 08:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग की ओर से भूस्खलन का खतरा जताया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
himachal weather today: Heavy rainfall alert in state for three days, people are advised to stay away from rivers and nalas
हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच सितंबर भी मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। छह से आठ सितंबर तक मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 10 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। नाहन में 21.8 और ऊना में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, भुंतर में 32.8, मंडी में 32.1, बिलासपुर में 32.0, कांगड़ा में 31.7, सुंदरनगर में 31.4, हमीरपुर में 30.8, चंबा में 30.5, सोलन में 27.5, धर्मशाला में 27.0, नाहन में 26.2, मनाली में 24.4, शिमला में 23.8, कल्पा में 23.4, केलांग में 20.4 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के बीच मौसम विभाग की ओर से भूस्खलन का खतरा जताया गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed