{"_id":"61169442fae5944e2959e283","slug":"himachal-weather-today-heavy-rain-alert-in-state-10-hours-traffic-stalled-on-khadmukh-holi-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, खड़ामुख-होली सड़क पर 10 घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, खड़ामुख-होली सड़क पर 10 घंटे ठप रहा यातायात
Fri, 13 Aug 2021 09:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:20 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
खड़ामुख-होली सड़क पर 10 घंटे ठप रहा यातायात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दस मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 19 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में दिन के समय मौसम साफ रहा। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। जिला चंबा के खड़ामुख-होली सड़क पर शुक्रवार को करीब दस घंटे यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
सुहाग नामक स्थान पर गुरुवार देर रात दो बजे पहाड़ दरक गया था, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर गई। शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सका। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, सुंदरनगर में 33.2, बिलासपुर-भुंतर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, चंबा में 31.9, कांगड़ा में 31.8, सोलन में 31.0, नाहन में 29.0, धर्मशाला में 28.2, कल्पा में 25.0, शिमला-केलांग में 24.3 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन