Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather today: heavy rain alert for three days, snowfall expected in high mountain areas

Himachal Weather: आज से प्रदेश के कई भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार

Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Oct 2025 01:18 AM IST
सार

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी का संचार व अन्य अनुकूल स्थितियों के प्रभाव से माैसम में बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather today:  heavy rain alert for three days, snowfall expected in high mountain areas
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आज से चार दिन बारिश होने के आसार हैं। इस दाैरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी का संचार व अन्य अनुकूल स्थितियों के प्रभाव से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कई भागों में 8 अक्तूबर तक बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। 5 से 7 अक्तूबर के दौरान बारिश की अधिक गतिविधि होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्तूबर को होगी। कुछ स्थानों पर 4 से 7 अक्तूबर के दौरान गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 4 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। 5 और 6 अक्तूबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 5 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 8 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 7 अक्तूबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 9 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए अलर्ट
माैसम विभाग के अनुसार 5 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर,चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व लाहाैल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है, चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। 6 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमाैर  और लाहौल-स्पीति में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, किन्नौर, हमीरपुर व ऊना के लिए येलो अलर्ट है। 7 अक्तूबर को ऊना, चंबा व कांगड़ा के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। शिमला जिले के लिए 5 से 7 अक्तूबर तक अंधड़ का अलर्ट है। 
 

विज्ञापन

तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 17.7, भुंतर 15.0, कल्पा 7.2, धर्मशाला 16.6, ऊना 18.2, नाहन 19.0, पालमपुर 14.0, सोलन 16.3, मनाली 10.9, कांगड़ा 17.9, मंडी 18.5, बिलासपुर 20.9, हमीरपुर 19.5, कुफरी 12.9, कुकुमसेरी 6.6, नारकंडा 10.7, भरमाैर 12.6, रिकांगपिओ 11.5, बरठीं 20.2, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 14.1, ताबो 3.0 व बजाैरा में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed