फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Today: hailstorm warning for three days, snowfall and rainfall forecast

हिमाचल में तीन दिन ओलावृष्टि का अलर्ट, चार अप्रैल से बिगड़ेगा मौसम

Sat, 03 Apr 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 05:45 PM IST
सार

  • केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस
  • उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी
  • चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आएगा मौसम में बदलाव

विज्ञापन
Himachal Weather Today: hailstorm warning for three days, snowfall and rainfall forecast
हिमाचल में ओलावृष्टि का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलेगा। चार अप्रैल को मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच से सात अप्रैल तक मैदानी व मध्य ऊंचाई वाले भागों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं।  जबकि उच्च पर्वतीय भागों में चार से आठ अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच, छह और सात अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ स्थानों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, बिलासपुर में 31.0, कांगड़ा में 29.2, नाहन में 29.0, सुंदरनगर में 28.9, हमीरपुर में 28.7, सोलन में 27.2, चंबा में 27.4, भुंतर में 26.9, धर्मशाला में 22.6, शिमला में 19.4, कल्पा में 14.4, डलहौजी में 13.6 और केलांग में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आठ और नौ अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में दर्ज हुई गिरावट
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, कल्पा में माइनस 0.7, मनाली में 0.7, कुफरी में 2.4, भुंतर में 5.4, हमीरपुर में 5.7, सुंदरनगर में 5.8, चंबा में 6.0, मंडी-बिलासपुर-डलहौजी में 6.1, सोलन में 6.5, शिमला में 7.2, कांगड़ा में 8.3, ऊना में 9.0, धर्मशाला में 10.8 और नाहन में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed