फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Tabo's minimum temperature is zero degree Celsius, know forecast for state

Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, प्रदेश में इतने दिन माैसम साफ रहने के आसार

Mon, 21 Oct 2024 05:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Oct 2024 05:58 PM IST
सार

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम का ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Tabo's minimum temperature is zero degree Celsius, know forecast for state
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 से 25 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम का ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में सोमवार को दिनभर  धूप खिली रही।

विज्ञापन

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 97 कम बारिश
वहीं राज्य में पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 21 अक्तूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। कांगड़ा में सामान्य से 94,  किन्नाैर 98, लाहाैल-स्पीति 99,मंडी 81 व ऊना जिले में 46 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश हुई ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 10.1, भुंतर 9.6, कल्पा 4.6, धर्मशाला 14.9, ऊना 14.4, नाहन 18.1, केलांग 3.1, पालमपुर 11.5, सोलन 9.3, मनाली 8.3, कांगड़ा 14.0, मंडी 13.0, बिलासपुर 14.7, हमीरपुर 14.1, चंबा 14.1, डलहाैजी 12.9, कुफरी 10.7, कुकुमसेरी 1.3, नारकंडा 8.7, रिकांगपिओ 7.7, समदो 5.6, कसाैली 14.6, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.0, ताबो 0.1, मशोबरा 11.7, सैंज 10.4 व बजाैरा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed