{"_id":"641b187b4738176c1d01bcc4","slug":"himachal-weather-snowfall-in-rohtang-kunjam-and-jalori-pass-hailstorm-in-dharamshala-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग, कुंजम और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी, धर्मशाला में गिरे ओले, चार दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग, कुंजम और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी, धर्मशाला में गिरे ओले, चार दिन खराब रहेगा मौसम
Wed, 22 Mar 2023 08:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:34 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
धर्मशाला में भारी ओलावृष्टि।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग, कुंजम और जलोड़ी दर्रा में बुधवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। धर्मशाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। हिमाचल के सभी क्षेत्रों में गुरुवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 26 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अंधड़, ओलावृष्टि और गर्जना की चेतावनी भी जारी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद जिला कुल्लू के बंजार, आनी तथा मनाली में हल्की बारिश होती रही। जिला कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी रिकॉर्ड हुई। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के साथ जलोड़ी दर्रा को बहाल करने का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार को दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर मौसम साफ रहा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.0, हमीरपुर में 27.1, बिलासपुर में 26.0, कांगड़ा में 24.7, मंडी में 22.8, चंबा में 22.5, नाहन में 21.3, सोलन में 21.0, धर्मशाला में 20.0, शिमला में 15.0, मनाली में 14.8, कल्पा में 13.5 और केलांग में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 0.9
नारकंडा 0.6
कल्पा 1.2
कुकुमसेरी 1.9
डलहौजी 3.7
शिमला 5.5
मनाली 5.8
धर्मशाला 8.0
ये भी पढ़ें: किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं
विज्ञापन