फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: Sushil Wins one Crore Rupee From Fantasy Cricket App

किस्मत मेहरबान: फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं

Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

सुशील ने एक मैच की टीम बनाकर 49 रुपये लगाए। उनकी टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसके चलते उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है।

विज्ञापन
Himachal News:  Sushil Wins one Crore Rupee From Fantasy Cricket App
सुशील कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में रहने वाले झारखंड के युवक ने फैंटसी क्रिकेट गेम से एक करोड़ रुपये जीते हैं। युवक पिछले 15 सालों से पांगी में रह रहा है। सुशील कुमार ने बताया कि उसे फैंटसी गेम पर टीमें बनाने का शौक डेढ़ वर्ष से है। क्रिकेट प्रतियोगिताओं के होने वाले मैच को लेकर वह हर बार फैंटसी गेम पर टीम बनाते हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को भी उन्होंने एक मैच की टीम बनाकर 49 रुपये लगाए। उनकी टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इसके चलते उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है। सुशील ने कहा कि कभी भी नहीं सोचा था कि उसे एक करोड़ का इनाम मिलेगा। लेकिन डेढ़ साल के अभ्यास से उन्हें यह कामयाबी मिली है। उनके खाते में जीत की धनराशि जमा हो चुकी है। सुशील ने कहा कि वह इस धनराशि से अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- ऑनलाइन फैंटसी गेम से दो करोड़ जीतने वाले राजेश ने अब फिर जीते दो करोड़ 10 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील ने जब अपनी जीत के बारे में परिजनों को बताया तो उनकी खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा। सुशील का भाई विद्युत बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कहा कि जिस मैच में उसने अपनी टीम बनाई थी उसमें 35 लाख अन्य लोगों ने भी टीमें बनाई थी। लेकिन उसकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके चलते उसे पहला स्थान प्राप्त किया। सुशील ने बताया कि टैक्स की राशि काटने के उपरांत 70 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed