फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Six days of rain and snowfall in many parts of Himachal, minimum temperature in minus at nin

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में छह दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, नौ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में

Wed, 24 Jan 2024 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jan 2024 06:11 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा 27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Six days of rain and snowfall in many parts of Himachal, minimum temperature in minus at nin
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 व दूसरा 27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में 25 से 30 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


 हालांकि, मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। नौ जगह न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। 25 से 27 जनवरी तक उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 28 से 30 तक मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 30 जनवरी को मैदानी भागों में भी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


मैदानी भागों में दो दिन कोहरा छाए रहने का अलर्ट
उधर, मैदानी जिलों मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) में अगले दो दिनों के दौरान सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सुबह के समय सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है। मंगलवार सुबह भी कई मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को पेरशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.3, संदरनगर -0.5, भुंतर 1.4, कल्पा -3.5, धर्मशाला 5.2, ऊना -1.2, नाहन 4.9, पालमपुर 2.0, सोलन 0.3, कांगड़ा 2.7, मंडी 0.0, जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 0.5, कुकुमसेरी -10.6, नारकंडा -1.4, भरमौर 2.5, रिकांगपिओ -0.5, सेऊबाग -0.3, धौलाकुआं 4.5, बरठीं -0.6, समदो -5.3, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 1.0 और देहरागोपीपुर में 6.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 18.7, भुंतर 18.4, कल्पा 8.0, धर्मशाला 16.5, ऊना 14.8, नाहन 16.8, सोलन 19.0, कांगड़ा 19.0, मंडी 17.6, जुब्बड़हट्टी 15.0, कुफरी 7.4, कुकुमसेरी 7.9, नारकंडा 7.9, भरमौर 13.1, रिकांगपिओ 11.7, सेऊबाग 16.7, धौलाकुआं 18.1, बरठीं 18.8 और समदो में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed