{"_id":"645d06688a88e3ef0f010339","slug":"himachal-weather-season-s-hottest-day-recorded-maximum-temperature-in-12-areas-30-degree-mercury-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, 12 क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, 12 क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री पारा
Thu, 11 May 2023 08:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 May 2023 08:46 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 12 क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री पार हो गया है।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंचा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही हिमाचल प्रदेश में गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के 12 क्षेत्रों में अधिकतम पारा 30 डिग्री पार हो गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश भर में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। 13 से 15 मई तक बारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सुंदरनगर, भुंतर, बरठीं, धौलाकुआं, चंबा, मंडी और नाहन में दिन के समय पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान में भी सुधार आया है। प्रदेश में बीते दो से तीन दिनों के दौरान सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। शुक्रवार को भी धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 39.0
धौलाकुआं 36.5
बरठीं 35.9
हमीरपुर 35.8
बिलासपुर 34.0
मंडी 33.4
कांगड़ा 33.0
चंबा 32.9
नाहन 32.8
सुंदरनगर 32.6
भुंतर 31.9
सोलन 30.2
धर्मशाला 29.2
शिमला 24.6