फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: roads including Chandigarh-Manali highway blocked due to landslide, alert for heavy rain in

Himachal Weather: राज्य में 362 सड़कें बाधित, चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, मानसून में अब तक 219 लोगों की माैत

Sat, 09 Aug 2025 12:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 Aug 2025 12:01 PM IST
सार

 प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे सहित 362 सड़कें बंद हैं। सेब सीजन के बीच सड़कें बंद होने से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal Weather: roads including Chandigarh-Manali highway blocked due to landslide, alert for heavy rain in
हिमाचल में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, मक्की की फसल को नुकसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन से 362 सड़कें बंद हैं। सेब सीजन के बीच सड़कें बंद होने से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। फलों और सब्जियों की फसलों मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। शनिवार शाम तक राज्य में 613 बिजली ट्रांसफार्मर व 520 जल आपूर्ति योजनाएं भी बंद रहीं। आपदाग्रस्त मंडी जिले में अभी भी 220 सड़कें, 202 बिजली ट्रांसफार्मर व 78 जल आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। कुल्लू जिले में  91 सड़कें, 393 बिजली ट्रांसफार्मर व 367 जल आपूर्ति स्कीमें  बंद हैं।  ऊना जिले में  बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हुआ। खेतों में पानी जमा होने से मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान चिंतित हैं।

विज्ञापन


भूस्खलन से चंडीगढ़-मनाली मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कुल्लू-मंडी के बीच भूस्खलन से बंद चल रहा है। इस कारण वाहनों की आवाजाही थम गई है। कुल्लू जिले से मंडी की ओर जाने वाले वाहन बजौरा से लेकर पनारसा, नगवाईं, टकोली, औट तक जगह-जगह खडे़ हैं। इन वाहनों में यात्री वाहन के साथ फल-सब्जी से भरे वाहन भी शामिल है जो मंड़ियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन जारी रहेगी बारिश
बीती रात को नयना देवी में 112.4, पंडोह 102.0, रायपुर मैदान 74.6, बीबीएमबी 67.0, पच्छाद 67.0 व  नारकंडा में 66.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 15 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 9 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 10 से 15 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं।  11 से 14 अगस्त तक कई भागों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 9, 10 व 15 जुलाई के लिए येलो अलर्ट है।  अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।



विज्ञापन

मानसून में अब तक 219 लोगों की गई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 9 अगस्त तक 219 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 315 लोग घायल हुए हैं। 37 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 107 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 2,324 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,932 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,591 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,98,881.00 लाख रुपये पहुंच गया है।

 भूस्खलन से 10 पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली सड़क बंद, लोग परेशान 
 जिला कुल्लू की सैंज घाटी की आठ से दस ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली सड़क 25 जुलाई से भूस्खलन के कारण बंद है। सड़क पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वहीं शुक्रवार की रात भी एनएचपीसी की बांध साइट के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है। इस वजह से सड़क छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई। इससे स्थानीय पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से इस सड़क पर बस सेवा ठप है।

डुम्मी पंचायत के काकर बंगोरा में दरकी पहाड़ी, वीडियो वायरल
शिमला शहर के साथ लगती पंचायत डुम्मी के काकर बंगोरा में पहाड़ी दरक गई। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। गनीमत रही कि कोई गाड़ी या राहगीर भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed