{"_id":"5f1acf0d8ebc3e63877767cc","slug":"himachal-weather-report-yellow-alert-for-heavy-rain-on-26th-and-27th-julu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर पड़ा मानसून, कल भी हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर पड़ा मानसून, कल भी हल्की बारिश के आसार
Fri, 24 Jul 2020 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के येलो और ऑरेंज अलर्ट के बावजूद बहुत कम बारिश बीते दिनों में रिकार्ड हुई है। शनिवार को भी प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार हैं। 26 और 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
शुक्रवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। शाम को शहर में मौसम दोबारा साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.4, भुंतर में 34.2, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर-कांगड़ा में 33.2, सुंदरनगर में 33.0, चंबा में 32.0, नाहन में 30.6, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 28.8, कल्पा में 24.5, शिमला में 22.5, डलहौजी में 20.8 और केलांग में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से बारिश की रफ्तार में कमी आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन