फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather report: Two days of heavy rainfall and thunderstorm warning

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश-अंधड़ की चेतावनी, ऊना में 39 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

Thu, 02 Jul 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report: Two days of heavy rainfall and thunderstorm warning
शिमला में बारिश(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में चार जुलाई की रात से मानसून में तेजी आएगी। पांच और छह जुलाई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। आठ जुलाई तक प्रदेश में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप भी खिली। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


भुंतर में 35.6, बिलासपुर 35.0, हमीरपुर 34.8, सुंदरनगर 34.6, भुंतर 35.6, चंबा 34.2, कांगड़ा 34.4, सोलन 33.0, नाहन 31.1, धर्मशाला 29.6, कल्पा 27.5, शिमला 25.4, केलांग 25.3 और डलहौजी में 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कमी नहीं आने से रात को भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 26.5, हमीरपुर 23.7, बिलासपुर 23.5, कांगड़ा 21.6, मंडी 20.1 और शिमला 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन

चंडीगढ़ में मौसम खराब, आधे रास्ते से लौटी हेली टैक्सी

वहीं, चंडीगढ़ में खराब मौसम की वजह से गुरुवार को दो सवारियां लेकर शिमला आ रही हेली टैक्सी को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। हेलीकॉप्टर के शिमला नहीं पहुंचने से दोपहर बाद शिमला और धर्मशाला के बीच होने वाली उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं। प्रदेश में करीब तीन माह बाद 22 जून से हेली टैक्सी सेवा शुरू हुई है। शिमला और चंडीगढ़ के बीच सप्ताह में छह दिन और भुंतर-धर्मशाला के लिए शिमला से तीन-तीन दिन उड़ानें तय की गई हैं। शिमला और चंडीगढ़ के बीच रविवार को छोड़कर शेष छह दिन हेली टैक्सी की सेवा दी जा रही है। सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से हेली टैक्सी उड़ान भरती है और साढ़े दस बजे शिमला पहुंचती है।

दोपहर एक बजकर पंद्रह मिनट से शिमला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान होती है। शिमला-भुंतर के बीच सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को सेवा दी जा रही है। शिमला से 10:50 बजे उड़ान तय है और 11:40 बजे भुंतर में लैंडिंग होती है। भुंतर से शिमला के लिए 12 बजे उड़ान होती है और शिमला में 12:50 बजे लैंडिंग होती है। शिमला-धर्मशाला के बीच मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को हेली टैक्सी चलती है। शिमला से 10:50 बजे उड़ान होती है और 11:45 बजे लैंडिंग होती है। धर्मशाला से शिमला के लिए उड़ान 12:05 बजे और लैंडिंग एक बजे होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed