फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Report thunderstorm rain damage crops in himachal pradesh

मौसम का फसलों पर कहर, आसमानी बिजली गिरने से युवक की मौत

Sat, 28 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 28 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Report thunderstorm rain damage crops in himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार शाम को जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। तूफान चलने और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई की तैयारी में बैठे किसानों की मेहनत पर बदले मौसम ने पानी फेर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने और तूफान चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


तीन मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जिला कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल में शुक्रवार को एकाएक हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं की फसल को खासा नुकसान हुआ है। आलू की फसल को भी ओलावृष्टि ने खराब कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब एक घंटे तक पालमपुर उपमंडल के विभिन्न स्थानों पर बरसात और ओलावृष्टि हुई। वर्तमान में किसानों की गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी है। गेहूं की कटाई में जुटे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। हालांकि बारिश खेतों में बीजे गए बैंगन, भिंडी, घिया आदि के लिए लाभदायक मानी जा रही है। बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिला में भी बारिश के कारण गेहूं की फसल नष्ट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट

Himachal Weather Report thunderstorm rain damage crops in himachal pradesh

किसानों ने गेहूं की फसल पकने के बाद उसको काट कर खेतों में रखा था। बारिश ने गेहूं को खराब कर दिया है। जिन किसानों ने अभी  गेहूं की कटाई नहीं की है, उनके खेतों में ओलावृष्टि से गेहूं के तने में लगे दाने झड़ गए हैं। बिलासपुर में हुई बारिश से शिमला-धर्मशाला नेशनल हाइवे पर घुमारवीं पर बना पुल भी पानी से लबालब भर गया।

शुक्रवार शाम को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि होने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी,  बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में भारी ओलावृष्टि होने का अलर्ट भी जारी किया।

उधर, प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी ओलावृष्टि होने और तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन मई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

तीन डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान

Himachal Weather Report thunderstorm rain damage crops in himachal pradesh

प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर में 36.3, हमीरपुर में 36.1, कांगड़ा में 35.5, सुंदर नगर में 34.9, नाहन में 32.2, शिमला में 25.4, धर्मशाला में 31.6, सोलन में 30.4, चंबा में 32.0, डलहौजी मे 20.7, कल्पा में 20.2 और केलांग में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 4.8, कल्पा में 7.8 और मनाली में 8.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।

आसमानी बिजली गिरने से 30 वर्षीय युवक की मौत
पांवटा ब्लॉक की भजौन पंचायत के बागआबड़ा गांव के उपगांव बदौण में शुक्रवार शाम  आसमानी बिजली गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि उसे 108 एंबुलेंस में पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

संदीप कुमार (30) पुत्र तोता राम निवासी बागआबड़ा उपगांव बदौन मकान के बरामदे में बैठा था। उसके साथ एक महिला और एक बच्चा भी थे। दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। आसमान में बिजली कड़कने लगी। अचानक आसमानी बिजली बरामदे में गिर गई और संदीप कुमार उसकी चपेट में आ गया।

आसमानी बिजली गिरने की वजह से झुलसे संदीप को परिजन और ग्रामीण 108 एंबुलेंस में पांवटा लेकर आए। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि एंबुलेंस से संदीप कुमार को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। आसमानी बिजली की चपेट में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया था।

लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की दम तोड़ चुका था। नायब तहसीलदार कमरऊ सोमदत शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिजनों को फौरी सहायता दी जाएगी। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed