{"_id":"5d3076ac8ebc3e6ca302adc0","slug":"himachal-weather-report-rainfall-recorded-in-mandi-and-kangra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंडी-कांगड़ा में जमकर बरसे बादल, हिमाचल में इतने दिन खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-कांगड़ा में जमकर बरसे बादल, हिमाचल में इतने दिन खराब रहेगा मौसम
Thu, 18 Jul 2019 07:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में गुरुवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। मंडी और कांगड़ा में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में सुबह और शाम के समय मौसम साफ रहा। दोपहर के समय शहर में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 24 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। मंडी शहर में हल्की बारिश दर्ज हुई। सराज सहित अन्य इलाकों में बादल जमकर बरसे। जिला कांगड़ा में बारिश ने हल्की ठंडक पहुंचाई।
धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ में बारिश हुई लेकिन निचले इलाके सूखे रहे। ऊना में अधिकतम तापमान 33.4, भुंतर में 32.5, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, चंबा में 30.2, सुंदरनगर में 29.4, कांगड़ा में 28.6, नाहन में 27.8, धर्मशाला में 26.4, कल्पा में 22.8, शिमला में 21.2, केलांग में 20.9 और डलहौजी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।