इस दिन हिमाचल में फिर हो सकती है बर्फबारी, लुत्फ उठाने चले आइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जून महीने के अंतिम सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है। शनिवार को केरल में मानसून की एंट्री होते ही करीब बीस दिनों बाद हिमाचल में भी बारिश की बौछारें होने की संभावना बन गई है। प्रदेश में 11 और 12 जून को आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच ऊंचे क्षेत्रों जैसे रोहतांग में बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 10 जून को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से प्रदेश भर में गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
दिन के समय बाजारों में सन्नाटा छा गया है। सुबह और शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ गई है। राजधानी शिमला में भी शनिवार को लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.0, बिलासपुर में 40.0, हमीरपुर में 39.5, सुंदरनगर में 39.1, कांगड़ा में 38.3, नाहन में 36.6, सोलन में 36.5, भुंतर में 36.2, शिमला में 28.5, चंबा में 28.4, कल्पा में 22.8, केलांग में 21.4 और डलहौजी में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।