भारी बारिश की चेतावनी के बीच झमाझम बरसे बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेतावनी के बीच दूसरे दिन भी राजधानी शिमला, धर्मशाला, ऊना और सोलन समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे। मौसम विभाग ने सोमवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 20 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री से ज्यादा गिर गया है। सूबे की दर्जनों सड़कों पर यातायात ठप है।
हिमाचल में दूसरे दिन भी खराब मौसम से दुश्वारियां जारी हैं। ऊना के जोल में गारनी खड्ड में बाढ़ ने तटबंध तोड़ दिए हैं। इससे घरों और उद्योगों को खतरा हो गया है। प्रशासन ने मौके पर मशीनरी लगा दी है। मुबारिकपुर एनएच पर एक डंगा ढह गया, जबकि बिजली का खंभा भी टूट गया। तीन घरों को खतरा हो गया है।
सिरमौर के ददाहू में बने जटौन बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। गिरि नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में बारिश से रविवार को आधा दर्जन सड़कें बंद रहीं।
नाहन शहर में दोपहर बाद हुई बारिश से कुछ घरों में पानी घुस गया। इस दौरान दुकानदार भी परेशान रहे। भोरंज उपमंडल के मुंडखर तुलसी गांव में बिजली गिरने से एक दर्जन घरों में एलईडी, फ्रिज, पंखे और अन्य उपकरण जल गए हैं। कुल्लू- मनाली और सोलन-शिमला नेशनल हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर में 28.0, भुंतर में 31.0, कल्पा में 20.4, धर्मशाला में 27.6, ऊना में 28.8, नाहन में 26.9, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 28.5, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.4, चंबा में 30.1 और डलहौजी में 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।