फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report rain in Dharamshala shimla and dalhousie

धर्मशाला, डलहौजी और शिमला में बारिश, मैदानी जिलों में खिली धूप

Thu, 16 Jul 2020 07:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 16 Jul 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain in Dharamshala shimla and dalhousie
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में वीरवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धर्मशाला, डलहौजी और शिमला में जहां बादल बरसे, वहीं मैदानी जिलों में धूप खिलने से पारा चढ़ा। शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। 18 और 19 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूूर्वानुमान है।

विज्ञापन


वीरवार को शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर करीब 12 से एक बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। धर्मशाला में वीरवार को 17, डलहौजी में 18, मनाली में दो और चंबा-सुंदरनगर में तीन-तीन मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर में 35.0, भुंतर में 34.6, हमीरपुर में 34.8, कांगड़ा में 32.0, सुंदरनगर में 31.7, सोलन में 30.0, धर्मशाला में 29.8, नाहन में 29.3, चंबा में 29.0, कल्पा में 24.0, शिमला में 23.7, केलांग में 23.3 और डलहौजी में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed