फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report rain for next five days in himachal pradesh

हिमाचल में जमकर बरसेंगे बदरा, प्रचंड गर्मी से मिलेगी लोगों को राहत

Sun, 02 Jun 2019 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jun 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain for next five days in himachal pradesh
Barish - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 45 डिग्री तक पारा पहुंचने के बाद अब मौसम करवट बदल रहा है। अगले छह दिन तक प्रदेश में राहत भरी बारिश की फुहारें बरसने के आसार हैं। मौसम विभाग का तीन से आठ जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। चार से छह जून तक मैदानों और मध्य पर्वतीय इलाकों में गर्जना के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


हिमाचल में शनिवार रात को कई स्थानों पर बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान में तीन से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। प्रचंड गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। रविवार को पांवटा और मैक्लोडगंज में बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। राजधानी शिमला में भी दिनभर बादल छाए रहे। ऊना का पारा 44.9 से 42.6 डिग्री पहुंच गया।

विज्ञापन

himachal weather report rain for next five days in himachal pradesh

बिलासपुर (41) को छोड़कर अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। शिमला में ठंडक पाने के लिए पड़ोसी राज्यों से भारी तादाद में पर्यटक पहुंच गए हैं। मनाली और रोहतांग में भी बर्फ में मस्ती करने के लिए हजारों सैलानी रोज पहुंच रहे हैं।

शिमला, धर्मशाला, मनाली और डलहौजी के होटलों में 100 फीसदी आक्यूपेंसी चल रही है। रविवार को हमीरपुर का अधिकतम तापमान 39.1, सुंदरनगर 38.2, कांगड़ा 38.0, भुंतर का 35.8, चंबा 35.0, सोलन 34.5, शिमला 27.7, कल्पा 23.7 और केलांग का 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

यहां की रातें कूल-कूल
प्रदेश के कई क्षेत्रों में अभी भी सुकून की रातें गुजर रही हैं। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 8.0, कल्पा में 10.1, मनाली में 11.8, भुंतर 14.4, शिमला में 15.5, कुफरी में 16.8 और डलहौजी में 19.2 डिग्री सेल्सियस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed