फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather report rain chances from 19th june 2020

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 14 Jun 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report rain chances from 19th june 2020
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 19 जून से फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ चलने और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। बागवानी और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों और बागवानों को सलाह दी है कि मौसम साफ रहते हुए अपने खेतों और बगीचों का उचित प्रबंधन कर लें।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में रविवार को दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के मैदानी इलाकों में 18 जून तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा और बढ़ा हुआ तापमान लोगों को सताएगा।  
विज्ञापन


रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 15.1, कल्पा 10.0, धर्मशाला 19.4, ऊना 23.3, नाहन 21.9, केलांग 6.7. पालमपुर 19.0, सोलन 16.0, मनाली 10.0, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 16.9, डलहौजी 17.4 और कुफरी का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 26.5, सुंदरनगर 36.4, भुंतर 34.4, कल्पा 25.2, धर्मशाला 30.6, ऊना 39.8, नाहन 34.0, सोलन 33.0, कांगड़ा 36.3, बिलासपुर 37.5, हमीरपुर 37.9, चंबा 35.9, डलहौजी 22.9 और केलांग का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed