हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसस, इस दिन से भारी बारिश की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सोमवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से सुस्त पड़ा मानसून सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
11 और 12 जुलाई को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी व चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 से 14 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा।
मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना के बीच राजधानी शिमला समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से पारा और चढ़ गया है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.2, भुंतर में 35.4, कांगड़ा में 34.7, बिलासपुर में 35.2, हमीरपुर में 35.6, चंबा में 25.2, सोलन में 30.0, सुंदरनगर में 34.8, धर्मशाला में 30.8 और डलहौजी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।