फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report mercury cross 40 degree Celsius in una and hamirpur

बारिश की चेतावनी के बीच चार डिग्री चढ़ा तापमान, तीन जिलों में 40 डिग्री पार

Wed, 05 Jun 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report mercury cross 40 degree Celsius in una and hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बुधवार को बारिश की चेतावनी के बीच अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो गया है। शिमला में भी पारा 29 डिग्री पहुंच गया है।

विज्ञापन


दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को बारिश, गर्जन और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी, लेकिन प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 43.0, बिलासपुर 40.8, हमीरपुर 40.3, सुंदरनगर 39.7, कांगड़ा 39.6, नाहन 37.1, भुंतर 36.0, सोलन-चंबा 35.5, शिमला 29.2, कल्पा 24.3, डलहौजी 23.1 और केलांग में 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 24.0, कांगड़ा 23.2, हमीरपुर 23.0, बिलासपुर 22.8, ऊना 22.6, शिमला 20.8, सुंदरनगर 19.7, सोलन 18.0, मंडी 17.6, धर्मशाला 16.6, मनाली 11.4 और केलांग में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। आठ और नौ जून को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 और 11 जून को दोबारा बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed