{"_id":"5e80a99c8ebc3e77b463b687","slug":"himachal-weather-report-imd-shimla-orange-alert-in-five-districts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के पांच जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के पांच जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, मौसम विज्ञान केंद्र ने दी चेतावनी
Sun, 29 Mar 2020 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Mar 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों के लिए 31 मार्च को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी है। जिला मंडी और शिमला के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य भर में 1 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
शिमला का न्यूनतम तापमान 7.8, धर्मशाला 9.4, ऊना 12.6, नाहन 13.5, पालमपुर 7.0 और कुफरी का 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। शिमला में अधिकतम तापमान 17.4, धर्मशाला 18.8, ऊना 28.5, डलहौजी 12.9 और केलांग में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन