हिमाचल में अभी बारिश के आसार कम, और सताएगी चिलचिलाती गर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश होने के बहुत कम आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने के आसार जताए हैं। राजधानी शिमला में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। शिमला शहर में पहली जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
उधर, प्रदेश के मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में भीषण गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। दिन के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार में दिन के समय सन्नाटा पसर रहा है।
दिन के साथ-साथ रात को भी गर्मी बेहाल कर रही है। मंगलवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 25.0, धर्मशाला में 23.6, हमीरपुर में 22.7, बिलासपुर में 21.6, नाहन में 21.1, कांगड़ा में 20.8, सुंदरनगर में 19.1, सोलन में 18.2 और शिमला में 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कहां कितना अधिकतम तापमान
कहां कितना अधिकतम तापमान
ऊना 42.4
हमीरपुर 39.1
बिलासपुर 38.7
कांगड़ा 38.0
सुंदरनगर 38.3
चंबा 37.1
भुंतर 36.2
नाहन 35.2
धर्मशाला 33.6
सोलन 35.5
शिमला 28.8
डलहौजी 24.2
केलांग 23.6
कल्पा 23.3
(डिग्री सेल्सियस में)