{"_id":"5f82ff9f8ebc3e5be028c12c","slug":"himachal-weather-report-clear-weather-in-the-state-till-17th-october-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में 2 से 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 अक्तूबर तक साफ रहेगा मौसम, तापमान में 2 से 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी
Sun, 11 Oct 2020 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 17 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश के विभिन्न शहरों के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। रविवार को मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। शिमला के रिज मैदान और माल रोड पर पर्यटकों की खासी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर, अगर लंबे समय से बारिश नहीं हुई तो प्रदेश में धान की फसल पर विपरीत असर पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार केलांग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
शिमला का न्यूनतम तापमान 14.7, सुंदरनगर 13.3, भुंतर 11.7, कल्पा 6.4, धर्मशाला 16.6, ऊना 14.6, नाहन 20.3, केलांग 3.8, पालमपुर 12.5, सोलन 12.8, मनाली 5.4, कांगड़ा 15.8, मंडी 14.0, बिलासपुर 16.5, हमीरपुर 16.2, चंबा 12.6, डलहौजी 14.9 और कुफरी 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
शिमला का अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर 32.5, भूंतर 32.1, कल्पा 24.5, धर्मशाला 26.8, ऊना 35.2, नाहन 32.6, सोलन 31.7, कांगड़ा 32.3, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 32.6, चंबा 30.8, डलहौजी 19.5 और केलांग 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।