{"_id":"5bc2e789bdec22694623c783","slug":"himachal-weather-report-chances-of-rain-from-17th-to-19th-october-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश के आसार, तीन दिन पूरे प्रदेश में खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश के आसार, तीन दिन पूरे प्रदेश में खराब रहेगा मौसम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे पर हिमाचल में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 से 19 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 16 अक्तूबर से ही बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.4, हमीरपुर में 30.6, बिलासपुर 30.2, कांगड़ा 28.0, सुंदरनगर 26.9, भुंतर-नाहन 26.8, चंबा 26.4, सोलन 24.0, धर्मशाला 23.4, शिमला 19.9, कल्पा 18.0 और
विज्ञापन
डलहौजी में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर, सुबह और शाम के समय प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, कल्पा 3.0, मनाली 4.6, कुफरी 7.2, सोलन 9.0 और शिमला में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन