फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain wreaks havoc in Himachal, many roads and power transformers closed, two people missing

Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का कहर,197 सड़कें और 211 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

Mon, 12 Aug 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 06:14 PM IST
सार

 राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सोमवार शाम 6:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे व 143 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain wreaks havoc in Himachal, many roads and power transformers closed, two people missing
हिमाचल में बारिश का कहर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है।  राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सोमवार शाम 6:00 बजे तक दो नेशनल हाईवे व 143 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं।  सबसे ज्यादा सड़के शिमला, मंडी, कुल्लू व चंबा जिले में बाधित हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 211 बिजली ट्रांसफार्मर व  143 जल आपूति योजनाएं प्रभावित हैं। इससे कई इलाकों में बिजली व पानी का संकट पैदा हो गया है। उधर, पंजाब के जेजों गांव में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे एक इनोवा कार खड्ड के तेज बहाव में बह गई थी।

विज्ञापन


इससे कार में सवार ऊना के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एक अन्य हादसे में भारी बारिश के चलते ऊना के टाहलीवाल में बाथड़ी खड्ड में दो बहनों समेत तीन बच्चियों की बहने से मौत हो गई। चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रौथा में सोमवार सुबह बुआ व भतीजे की पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्पणा(26) पत्नी प्यारो गांव ओथल चंबा व अक्षय(9) पुत्र चुन्नीलाल गांव ओथल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कई भागों में हुई भारी बारिश
उधर, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। नंगल बांध क्षेत्र में 115.0, कसौली 87.0, ऊना 86.0, श्रीनयना देवी 82.2, ओलिंडा 79.0, जटोन बैराज 75.4, बीबीएमबी 73.0, नादौन 72.5, पांवटा साहिब 62.0, सुजानपुर टीहरा 60.6, धौलाकुआं 56.5, धर्मशाला 21.2, पालमपुर 46.2, सोलन 31.2, हमीरपुर 29.5 व धौलाकुआं में 26.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

छह दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, तीन जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आज से 18 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। बरसात को देखते हुए  स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। लोगों को अपनी यात्रा मौसम की स्थिति को देखते हुए तय करने को कहा गया है। सिरमौर, सोलन, शिमला व कांगड़ा में आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

चार फीट धंस गया फोरलेन का 100 मीटर हिस्सा
उधर, बरसात के कहर से एक बार फिर चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी क्षति पहुंच रही है। पंडोह डैम के कैंची मोड़ से कुल्लू के दयोड में 500 मीटर की दूरी पर एक तरफ सड़क लगभग 4 फुट नीचे ब्यास की ओर धंस गई। करीब 100 मीटर यह सड़क पूरी तरह से धंस जाने से एक लेन सड़क बंद हो गई।  बारिश के चलते यहां पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उधर, एनएचएआई की जेसीबी पहाड़ से गिरे मलबे को हटाने में लगी है। ऐसी आशंका है कि अधिक मलबे के भार से यह सड़क जल्द ही ब्यास में गिर जाएगी। बता दें कि पिछली बरसात में भी यही प्वाइंट धंसा था, मगर तब बहुत कम दरारें थीं, मगर इस बार दरारें खाई बन गई हैं। उधर,  कैंची मोड़ जहां से फोरलेन शुरू होता है, वहां पर भी सड़क पर एक तरफ मलबा आ गिरा है। पहाड़ी पर बने घरों को भी खतरा बन गया है। 

अंडर-12 और 14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं रद्द
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते अंडर-12 और अंडर-14 की खेलकूद प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया है। शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा कि प्रदेश में जिन जिलों में अत्यधिक बारिश के कारण खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन नहीं किया जा सकता है, वहां छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए अंडर-12 और 14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं को आगामी आदेशों तक स्थगित किया जाए।
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 21.2, भुंतर 20.6, कल्पा 14.8, धर्मशाला 17.6, ऊना 20.4, नाहन 23.2, पालमपुर 17.5, सोलन 9.5, मनाली 16.8, कांगड़ा 20.2, मंडी 21.3, बिलासपुर 23.6, हमीरपुर 22.8, चंबा 21.9, जुब्बड़हट्टी 19.2, कुफरी 15.2, नारकंडा 13.2, रिकांगपिओ 18.3, पांवटा साहिब, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 19.8  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed