फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Rain in Shimla, Lahaul valley, snowfall in Rohtang, know the imd forecast

Himachal Weather: शिमला-लाहौल घाटी में बारिश, रोहतांग में गिरे बर्फ के फाहे, जानें मौसम पूर्वानुमान

Fri, 21 Jun 2024 06:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Rain in Shimla, Lahaul valley, snowfall in Rohtang, know the  imd forecast
शिमला में बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं रोहतांग व अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे, जबकि लाहौल घाटी में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में लगातार 27 जून तक बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि, 22 से 25 जून तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 26 जून के बाद हिमाचल में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। औसत अधिकतम तापमान सामान्य रहा।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 21.6, भुंतर 17.7, कल्पा 12.2, धर्मशाला 21.0, ऊना 23.6, नाहन 24.3, केलांग 9.8, पालमपुर 19.5, सोलन 19.3, मनाली 14.4, कांगड़ा 23.4, मंडी 23.1, बिलासपुर 24.7, हमीरपुर 24.2, चंबा 22.6, डलहौजी 15.0, कुफरी 14.0, कुकुमसेरी 5.8, नारकंडा 12.3, रिकांगपिओ 14.2, कसौली 19.3, पांवटा साहिब 29.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 11.9, सैंज 18.0 और बजौरा में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मंडी के ऊपरी इलाकों में जाने पर पाबंदी
वहीं जिला मंडी में बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से  21 से 22 जून तक मंडी के विभिन्न स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं चलने व आसमानी बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में उपायुक्त ने भी लोगों को निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि पर्यटक व अन्य लोग ऊंचाई वाले भागों में न जाएं। इस पर जिला प्रशासन की ओर से प्रतिबंध लगाया गया है। उपायुक्त मंडी ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 36.6
धौलाकुआं 35.0
बिलासपुर 34.3
हमीरपुर 33.8
बरठीं 33.0 
नेरी 32.9
कांगड़ा 30.2
नाहन 32.4
चंबा 28.4
सोलन 29.5
जुब्बड़हट्टी 26.8
शिमला 23.4
सुंदरनगर 30.6
भुंतर 25.0
धर्मशाला 32.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed