Himachal Weather: हिमाचल में 28 जून को पहुंचेगा मानसून, कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार
प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 28 जून को मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान है। 26 जून से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। रविवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 24 और 25 जून को धूप खिली रहने की संभावना है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा।
राजधानी शिमला में शनिवार को दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के मैदानी जिलों में भी हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून से प्रदेश में बारिश शुरू होगी। 27 और 28 जून को अधिक बारिश होने के आसार हैं। 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को कई जगह बादल बरसेंगे। 24 और 25 जून को मौसम साफ बना रहेगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
उधर शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर में 19.5, भुंतर में 17.1, कल्पा में 11.0, धर्मशाला में 23.5, ऊना में 22.7, नाहन में 24.0, सोलन में 18.4, मनाली में 13.6, कांगड़ा में 21.7, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 22.1, हमीरपुर में 21.3, चंबा में 19.9, डलहौजी में 15.2, धौलाकुआं में 24.4, कसौली में 19.2, देहरा गोपीपुर में 26.0 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 39.4
हमीरपुर 37.2
बिलासपुर 37.5
धौलाकुआं 36.9
बरठीं 36.3
कांगड़ा 35.6
चंबा 35.6
मंडी 34.8
नाहन 34.1
सुंदरनगर 34.3
भुंतर 34.6
बजौरा 34.0
धर्मशाला 32.4
सोलन 30.0
सैंज 30.2
जुब्बड़हट्टी 28.6
रिकांगपिओ 28.8
शिमला 26.4
मनाली 26.2
कसौली 25.2