{"_id":"631c86111756f23acb34b96a","slug":"himachal-weather-orange-alert-of-heavy-rainfall-in-state-advice-to-stay-away-from-rivers-and-streams","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नगरोटा में बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, नगरोटा में बिजली गिरने से महिला की मौत
Sat, 10 Sep 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Sep 2022 08:15 PM IST
सार
प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है।अलर्ट कोदेखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लिए दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। प्रदेश में 16 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में शनिवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। पालमपुर में बादल झमाझम बरसे। वहीं, नगरोटा बगवां में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धूप खिली रही। नगरोटा बगवां उपमंडल की मूमता पंचायत में शनिवार को बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सीमा रानी पत्नी राजिंद्र कुमार अपनी सास, जेठ और जेठानी के साथ खेत में घास लाने गई थी। वापस घर आते समय बिजली गिरने से चारों अचेत होकर गिर गए। बाद में अन्य लोगों को तो होश आ गया, लेकिन सीमा बेहोशी की हालत में रही। परिवार वालों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल कांगड़ा पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, जोगिंद्रनगर में शनिवार सुबह करीब दस बजे मौसम बिगड़ने पर बिजली गिरने से बिजली बोर्ड के स्विचयार्ड के ट्रांसफार्मर को नुकसान हुआ है। इससे शहरी क्षेत्र के एक हिस्से में बिजली गुल हो गई। करीब छह घंटों के बाद कर्मचारियों ने बिजली बहाल की। प्रदेश में शनिवार शाम तक 28 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में चार, मंडी में तीन और सोलन में एक सड़क बंद है। मंडी जिले में पांच और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई गुल है। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 33.6, ऊना में 33.0, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 20.4, भुंतर 19.7, कल्पा 11.4 , धर्मशाला 19.2, ऊना 23.8, नाहन 23.1, केलांग 11.6, पालमपुर 18.5, सोलन 19.8, मनाली 17.4, कांगड़ा 21.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 21.6, चंबा 19.5, डलहौजी 16.4, कुफरी 14.0, रिकांगपिओ 16.1 और पांवटा साहिब में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 22.8, सुंदरनगर 30.4, भुंतर 31.8, कल्पा 24.2, धर्मशाला 27.0, ऊना 33.0, नाहन 30.0, केलांग 24.0, पालमपुर 25.1, सोलन 29.7, मनाली 24.8, कांगड़ा 28.9, मंडी 28.7, बिलासपुर 33.6, हमीरपुर 27.3, चंबा 30.3, डलहौजी 21.3 और रिकांगपिओ में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।