फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather, Orange alert of heavy rain, 32 roads closed due to rain, 26 drinking water schemes affected

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बरसात से 32 सड़कें बंद, 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Sat, 16 Jul 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

 प्रदेश में शनिवार को नौ कच्चे मकान और आठ गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक 35,206.32 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather, Orange alert of heavy rain, 32 roads closed due to rain, 26 drinking water schemes affected
बारिश से उफान पर ब्यास नदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मानसून का असर कम रहा। भुंतर और हमीरपुर में ही बादल बरसे। राजधानी शिमला सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। शुक्रवार रात को कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। ऊना में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार शाम तक प्रदेश में 32 सड़कें बंद रहीं। छह बिजली ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। रविवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश में 20 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार शाम तक मंडी में 16, कुल्लू 13 और कांगड़ा-चंबा में एक-एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। चंबा में 16 और बिलासपुर में 10 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। कुल्लू में पांच और चंबा में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। प्रदेश में शनिवार को नौ कच्चे मकान और आठ गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुए। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक 35,206.32 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। शाम के समय शहर में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को मौसम मिलाजुला बना रहा।
विज्ञापन


क्षेत्र                    बारिश (मिलीमीटर में)
सराहन                  82
बरठीं                     48
बिलासपुर              41
भुंतर                    33
घुमारवीं                30
अर्की                    23
हमीरपुर                10
शिमला                   7

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र          अधिकतम    न्यूनतम
ऊना           38.6           24.0
कांगड़ा        34.1          22.9
हमीरपुर       34.2         21.4
बिलासपुर    37.0         25.5
चंबा            32.7        20.9
नाहन          32.3        25.3        
धर्मशाला    32.0         22.2
शिमला       25.6        18.0
कल्पा        25.8         13.2    
केलांग        22.1        10.4    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed