Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Orange alert for four days of heavy rain in five districts, 346 roads closed in the state du

Himachal Weather: पांच जिलों में चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन से राज्य में 347 सड़कें बंद

Thu, 21 Aug 2025 12:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Aug 2025 12:53 PM IST
सार

 प्रदेश में गुरुवार को माैसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से गुरुवार शाम तक एक नेशनल हाईवे सहित 347 सड़कें बंद रहीं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Orange alert for four days of heavy rain in five districts, 346 roads closed in the state du
पौंग बांध से 67,797 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को माैसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से गुरुवार शाम तक एक नेशनल हाईवे सहित 347 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 281 बिजली ट्रांसफार्मर व 145 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 164 व कुल्लू में 123 सड़कें बंद हैं। ऊना में ग्राम पंचायत थनाकलां के गांव पनेड में करतार चंद पुत्र निका राम के मकान के पास भूस्खलन हुआ है। इससे घर को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पौंग बांध से 67,797 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, लोगों से ब्यास नदी के किनारे न जाने की सलाह
 बीबीएमबी प्रशासन ने जानकारी दी है कि पौंग बांध का जलस्तर गुरुवार सुबह 9:00 बजे 1384.44 फीट दर्ज किया गया। इस समय बांध में 6 मशीनें चालू रहीं। प्रशासन के अनुसार बांध में 81,975 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई। वहीं कुल 67,797 क्यूसेक पानी की निकासी की गई, जिसमें से 17,407 क्यूसेक टरबाइन से और 50,390 क्यूसेक स्पिलवे से छोड़ा गया। मौसम साफ रहने के बावजूद नदी का बहाव तेज बना हुआ है। नीचे की ओर एमएचसी पर 11,500 क्यूसेक तथा 52 गेटों से ब्यास नदी में 56,072 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। प्रशासन ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क के लिए कहा है। साथ ही अनावश्यक रूप से नदी के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 27 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के कई भागों में 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 व 27 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व सिरमाैर जिले में अलग-अलग दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बीती रात ऊना में 132.6, नंगल डैम 101.2, श्री नयना देवी 54.6, सुजानपुर टिहरा 53.0, ओलिंडा 44.0, अंब 42.0, नादौन 41.5, रायपुर मियादान 30.2, बीबीएमबी 28.4, ब्राह्मणी 22.4, मालरांव20.0, नेरी 19.0 व रोहड़ू में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

मानसून में अब तक 3,267 घरों-दुकानों को नुकसान, 287 लोगों की गई जान
 प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 21 अगस्त तक 287 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 346 लोग घायल हुए हैं। 38 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 138 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 3,267 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 2,597 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,806 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा  2,28,226.86 लाख रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed