फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Nine districts in grip of heat wave know when will the monsoon arrive

Himachal Weather: लू की चपेट में नौ जिले, ऊना में पारा फिर 43 डिग्री के पार, जानें कब तक पहुंचेगा मानसून

Tue, 18 Jun 2024 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के नौ जिले लू की चपेट में हैं। बुधवार के लिए प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है, लेकिन कुछ जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather Nine districts in grip of heat wave know when will the monsoon arrive
गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदेश के नौ जिले सिरमौर, सोलन, ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू लू की चपेट में हैं। ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के सात क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगह बारिश के आसार भी हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार को चटक धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। हवाएं चलने से कुछ राहत मिली। मैदानी जिलों में भीषण गर्मी पड़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त है। दिन के समय लोगों का घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के बहुत अधिक आसार नहीं हैं। 19 और 20 जून को कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होने की संभावना है। 21 जून से दोबारा मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार जून के आखिर तक ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


उधर, सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार प्रदेश के किसी स्थान में न्यूनतम तापमान इतना अधिक पहुंचा है। उधर, शिमला में न्यूनतम तापमान 21.0, सुंदरनगर में 19.2, भुंतर में 16.9, कल्पा में 10.2, धर्मशाला में 19.0, ऊना में 25.4, नाहन में 26.4, केलांग में 8.0, सोलन में 22.0, मनाली में 12.7, कांगड़ा में 21.2, मंडी में 21.5, बिलासपुर में 24.4, चंबा में 20.4, डलहौजी में 18.8, धौलाकुआं में 27.6, बरठीं में 23.6, कसौली में 23.7, देहरा गोपीपुर में 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 43.5
धौलाकुआं  42.2
बिलासपुर 42.0
हमीरपुर  41.2
कांगड़ा 40.8
चंबा 40.3
नाहन  39.7
मंडी 38.8
सुंदरनगर  38.5
धर्मशाला 36.7
भुंतर 36.7
कसौली 34.0
शिमला 30.2
मनाली 29.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed