{"_id":"643659f6607f6b206801b723","slug":"himachal-weather-nine-city-temperature-crosses-31-degree-celsius-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: तपने लगे पहाड़, नौ शहरों में 31 डिग्री के पार हुआ तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: तपने लगे पहाड़, नौ शहरों में 31 डिग्री के पार हुआ तापमान
Wed, 12 Apr 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:43 PM IST
सार
14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
रिज पर घुड़सवारी का आनंद लेते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही हिमाचल प्रदेश तपना शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के नौ शहरों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ। ऊना में मंगलवार को इस सीजन का सबसे अधिक 35 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सोमवार रात को पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
14 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन के समय तेज धूप खिलने से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश में अन्य जगह अब सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, कल्पा में 3.6, मनाली में 6.2, नारकंडा में 6.3, शिमला में 11.8 और धर्मशाला में 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 35.2
धौलाकुआं 35.1
बिलासपुर 32.5
बरठीं 32.1
हमीरपुर 31.8
मंडी 31.3
सुंदरनगर 31.3
कांगड़ा 31.2
चंबा 31.1
धर्मशाला 27.2
शिमला 21.9