फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Night temperatures drop below 5 degrees Celsius in 22 places including Shimla; rain and snow

Himachal Weather: शिमला सहित 22 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री से कम, तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 19 Jan 2026 01:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Jan 2026 01:59 PM IST
सार

ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में शिमला सहित 22 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Night temperatures drop below 5 degrees Celsius in 22 places including Shimla; rain and snow
किन्नाैर के मलिंग नाला में ठोस बर्फ में तब्दील हुआ पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में रात का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में शिमला सहित 22 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। इनमें से तीन जगह न्यूनतम तापमान माइनस में है। वहीं बरठीं, ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी में शीतलहर चली है। माैसम विभाग ने राज्य में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4, सुंदरनगर 3.0, भुंतर 1.5, कल्पा -2.4, धर्मशाला 3.2, ऊना 2.0, नाहन 8.8, पालमपुर 3.0, सोलन 1.5, मनाली 2.9, कांगड़ा 3.4, मंडी 3.6, बिलासपुर 5.0, हमीरपुर 2.5, जुब्बड़हट्टी 4.5, कुफरी 1.8, कुकुमसेरी -4.0, नारकंडा 0.7, रिकांगपिओ 0.7, सेऊबाग 1.8, बरठीं 1.9, चाैपाल 3.3, कसाैली 6.0, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 7.2, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.1, नेरी 9.1 व बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में मध्य व ऊंची पहाड़ियों के कई हिस्सों और निचले कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन

25 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 और 25 जनवरी को ऊंची पहाड़ियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 20 और 21 जनवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। 22 और 24 जनवरी  को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही 23 जनवरी को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 व 20 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed