फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather News: Mercury dips to minus in Keylong Kalpa and Samdo

Himachal Weather: केलांग, कल्पा और समदो में माइनस में पहुंचा न्यूनतम तापमान; बढ़ी ठिठुरन

Sat, 02 Dec 2023 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

लाहौल पुलिस ने पर्यटकों व आम लोगों को अटल-टनल होकर आवाजाही न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Himachal Weather News: Mercury dips to minus in Keylong Kalpa and Samdo
धुंधी में बर्फ के बीच फिसले वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार दो दिन बारिश और बर्फबारी के बाद केलांग, कल्पा और समदो में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1, समदो में माइनस 2.6, कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 8 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में हुई ताजा बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में 12 से 27 सेंटीमीटर तक हुई बर्फबारी से मनाली-लाहौल का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। शनिवार को बसों और छोटे वाहनों की आवाजाही ठप रही। सिर्फ आपातकालीन में फोर वाई फोर वाहनों को अनुमति दी गई। शुक्रवार रात को सिस्सू में 25, कोकसर में 20 और रोहतांग दर्रा में 40 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल पुलिस ने पर्यटकों व आम लोगों को अटल-टनल होकर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। वहीं शनिवार को तीसरे दिन भी कुल्लू से लाहौल तथा जलोड़ी दर्रा होकर कुल्लू से आनी व रामपुर को बसों का संचालन नहीं हो पाया है। उधर, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, ऊना-सुंदरनगर में 6.2, भुंतर में 6.0, सोलन में 6.3, मनाली में 2.9, कांगड़ा में 8.9, मंडी में 7.6, चंबा में 7.0, धर्मशाला में 10.2 और 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

धुंधी में बर्फ में फिसलकर आपस में टकराए 10 वाहन
 अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर हुई बर्फबारी से वाहन चालकों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार देर शाम मनाली और अटल टनल के बीच धुंधी में बर्फ में फिसलने के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। शनिवार को भी सड़क पर बर्फ जमने से ऐसी ही स्थिति रही। प्रशासन ने अटल टनल की ओर पर्यटक वाहनों और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।


सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। कई पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल से सिस्सू की ओर गए। यहां बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब अठखेलियां कीं। पर्यटक अटल टनल में बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम बर्फ के बीच कुछ वाहन फिसलकर आपस में टकरा गए। पुलिस टीम ने ऐसे करीब दस वाहनों को बारी-बारी सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर भेजा। सड़क की स्थिति को देखते हुए शनिवार को इस मार्ग पर वाहन नहीं चल पाए।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। सड़क पर बर्फ जम रही है। इससे वाहनों के फिसलने का खतरा है। उधर, शनिवार को मौसम खुलते ही पर्यटक अटल टनल से सिस्सू की ओर गए। पर्यटकों ने अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, साउथ पोर्टल और सिस्सू में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। इससे पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed