फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Monsoon Update yellow alert for heavy rain from 29th

Himachal Weather: कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कुछ क्षेत्रों में बरस रहे मेघ, 29 से भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sun, 28 Jul 2024 11:46 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 11:46 AM IST
सार

हिमाचल में सोमवार से मानसून रफ्तार पकड़ेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इन दिनों मानसून सक्रिय नहीं है। इस कारण कुछ क्षेत्रों में भी बादल बरसे रहे हैं। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से अधिकांश जगह मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Monsoon Update yellow alert for heavy rain from 29th
शिमला में शनिवार को शाम के समय हुई बारिश के दौरान गुजरते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं। सोमवार से प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। 29 जुलाई से दो अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में सक्रिय नहीं हुआ मानसून
शनिवार को राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई। धौलाकुआं, नाहन, हमीरपुर के कुछ इलाकों और धर्मशाला में बादल झमाझम बरसे। शनिवार को धौलाकुआं में 69, नाहन में 36, धर्मशाला में 20 और शिमला-कांगड़ा में एक-एक मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार रात को धौलाकुआं में 54, पालमपुर में 32, पांवटा साहिब में 31, सुंदरनगर में 26, मंडी में 8 और धर्मशाला में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इन दिनों मानसून सक्रिय नहीं है। इस कारण कुछ क्षेत्रों में भी बादल बरसे रहे हैं। रविवार को भी कुछ क्षेत्रों में ही बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से अधिकांश जगह मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 18.6, कल्पा में 17.2, धर्मशाला में 20.9, ऊना में 25.6, नाहन में 25.4, केलांग में 16.5, सोलन में 23.0, मनाली में 20.7, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 25.1, बिलासपुर में 26.1, हमीरपुर में 26.5 और चंबा में 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम पारा
ऊना    36.6
बिलासपुर 34.9
हमीरपुर 33.8
मंडी 36.5
चंबा 34.7
सोलन 30.0
धर्मशाला 29.0
मनाली 29.0 
शिमला 24.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed