फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon will arrive soon, alert for heavy rain for two days, know the imd forecast

Himachal Weather: हिमाचल में जल्द दस्तक देगा मानसून, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान

Tue, 25 Jun 2024 06:13 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon will arrive soon, alert for heavy rain for two days, know the imd forecast
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 जुलाई तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है।  28 व 29 जून के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

 

आज भी कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून से 1 जुलाई के दौरान अधिकतर भागों में बारिश के आसार हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला,सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है।
 

विज्ञापन

उधर, सोमवार को कसौली में  58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, कटौला 14.4, बागी 8.9 और सोलन में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं रिकांगपिओ, ताबो, बजौरा, बिलासपुर में अंधड़ चला। वहीं नेशनल हाईवे-707 गंगटोली और शिलाई के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है।
 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 18.9, कल्पा 13.6, धर्मशाला 22.4, ऊना 25.8, नाहन 24.4, केलांग 9.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.2, मनाली 13.6, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.2, बिलासपुर 24.1, हमीरपुर, चंबा 20.5, डलहौजी 16.2, जुब्बड़हट्टी 22.1, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 13.9, रिकांगपिओ 17.3, धौलाकुआं 25.4, बरठीं 23.4, समदो 15.8, कसौली 14.1, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 13.1, मशोबरा 17.3, सैंज 18.7 और बजौरा में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 41.4
हमीरपुर 39.0
कांगड़ा 38.4
चंबा 38.0
बिलासपुर 38.4
बरठीं 38.4
धौलाकुआं 37.0
मंडी 35.8
भुंतर 36.4
सुंदरनगर 35.6
नाहन 35.0
धर्मशाला 33.6
भुंतर 36.4
सोलन 31.4
कसौली 30.3
मनाली 28.9
शिमला 27.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed