फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Monsoon weakens in Himachal chances of rain today and tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल में कमजोर हुआ मानसून, आज-कल बारिश के आसार, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

Sun, 14 Jul 2024 12:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:35 PM IST
सार

हिमाचल में रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में 12 सड़कें और 6 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून कुछ कमजोर हो गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal Weather Monsoon weakens in Himachal chances of rain today and tomorrow
शिमला के रिज मैदान पर सुहावने मौसम में घूमते सैलानी। - फोटो : अमन शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर कमजोर हो गया है। रविवार और सोमवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बढ़ गई है। 17 से 19 जुलाई के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 12 सड़कें और 6 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। मंडी जिले में पांच, शिमला में चार और कांगड़ा में तीन सड़कें शनिवार शाम तक बंद रहीं। चंबा जिले में पांच और मंडी में एक बिजली ट्रांसफार्मर बंद है।

विज्ञापन


17 से 19 जुलाई तक कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान
राजधानी शिमला में कई दिनों के बाद शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून कुछ कमजोर हो गया है। आगामी दो-तीन दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता कम रहने की संभावना है। 16 जुलाई की रात से बारिश के आसार हैं। 17 से 19 जुलाई तक सभी क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, धर्मशाला में 18.1, ऊना में 22.4, नाहन में 23.1, सोलन में 20.2, मनाली में 14.2, कांगड़ा में 20.0, मंडी में 21.4, बिलासपुर में 23.4, हमीरपुर में 23.0, धौलाकुआं में 24.5, कसौली में 19.3, पांवटा साहिब में 24.0 और देहरा गोपीपुर में 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
हमीरपुर  35.6
ऊना 34.6
चंबा 33.6
कांगड़ा 33.2
मंडी 31.9
बिलासपुर 30.8
नाहन 30.7
सोलन  30.5
धर्मशाला 29.3
शिमला 25.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed