{"_id":"6438289fe6c5f0eafe0805b5","slug":"himachal-weather-maximum-temperature-reached-36-8-degrees-in-una-rain-expected-from-this-day-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: ऊना में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा, मैदानी जिलों में छूटने लगे पसीने, इस दिन से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: ऊना में 36.8 डिग्री पहुंचा पारा, मैदानी जिलों में छूटने लगे पसीने, इस दिन से बारिश के आसार
Thu, 13 Apr 2023 09:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:38 PM IST
सार
प्रदेश में गर्मी बढ़ते ही मैदानी जिलों में पसीने छूटने के साथ पहाड़ भी तपना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सूबे के 12 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में गर्मी बढ़ते ही मैदानी जिलों में पसीने छूटने के साथ पहाड़ भी तपना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सूबे के 12 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 15 से 17 अप्रैल तक कई जगह बारिश और अंधड़ चलने के आसार हैं। 17 अप्रैल को अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal Cabinet Decisions: प्रवक्ताओं के 530 पद भरने की मंजूरी, एटिक को माना जाएगा मंजिल, जानें बड़े फैसले
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी राज्यों में मौसम गर्म होते ही सैलानियों ने प्रदेश के ठंडे क्षेत्रों का रुख कर लिया है। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली और धर्मशाला में इस विकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। उधर, अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.3, कुकुमसेरी 2.8, कल्पा 5.0, मनाली 8.0, सोलन 11.4, मंडी 13.3, शिमला 13.4, हमीरपुर 13.5, चंबा 13.7, धर्मशाला14.4, कांगड़ा15.5, बिलासपुर 16.0 और नाहन 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 36.8
धौलाकुआं 36.5
हमीरपुर 33.6
मंडी 33.5
बरठीं 33.3
बिलासपुर 33.0
सुंदरनगर 32.4
कांगड़ा 32.1
चंबा 31.9
नाहन 31.6
भुंतर 31.4
सोलन 30.2
धर्मशाला 29.0
शिमला 23.5
ये भी पढ़ें: Coronavirus: हिमाचल में एक और कोरोना संक्रमित की मौत, 440 नए पॉजिटिव मरीज