फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: many roads blocked due to landslide, hill collapsed in Churah; 147 people have died so far i

Himachal Weather: भूस्खलन से 222 सड़कें बाधित, चुराह में दरकी पहाड़ी; मानसून में अब तक 153 लोगों की माैत

Fri, 25 Jul 2025 01:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की वजह से अभी भी 200 से अधिक सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए प्रभावित हैं। राज्य के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: many roads blocked due to landslide, hill collapsed in Churah; 147 people have died so far i
नकरोड़-चांजू मार्ग पर दरकी पहाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन की वजह से अभी भी 200 से अधिक सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए प्रभावित हैं। राज्य के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। शिमला में शुक्रवार दोपहर बाद बादल जमकर बरसे। बीती रात जटौन बैराज में 54.0, पांवटा साहिब  41.0, कुफरी 23.0, सुंदरनगर 23.0, पच्छाद 19.0, धौलाकुआं 18.0, पंडोह 14.0, शिमला 13.1 व सोलन में 9.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार शाम तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 222 सड़कें यातायात के लिए बाधित रहीं। 36 बिजली ट्रांसफार्मर व 152 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 144 सड़कें व 78 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं। 

विज्ञापन


 नकरोड़-चांजू मार्ग पर दरकी पहाड़ी
चंबा। चुराह उपमंडल नकरोड़-चांजू मार्ग (कठवाड़ घारे) पर पहाड़ी दरक गई है। भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।  ग्राम पंचायत बघेईगढ, चांजू, चरड़ा, देहरा मार्ग बंद होने से क्षेत्र पूरी तरह से कट गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से प्राथमिकता के आधार पर मार्ग बहाल करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग भूस्खलन से बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी और लेबर मौके पर भेज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने दिन जारी रहेगा बारिश का दाैर
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26,30 व 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 27,28 व 29 जुलाई को अधिकतर स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर 25 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग ने 26 से 31 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दाैरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। 

विज्ञापन

मानसून में अब तक 1588 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 25 जुलाई तक 153 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 252 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 68 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,588 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,139 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,376 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,43,689.03 लाख रुपये पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed