फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather likely to remain inclement in Himachal until June 7

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में 7 जून तक मौसम खराब रहने के आसार, पहाड़ों पर कुछ जगह हो सकती है बर्फबारी

Wed, 03 Jun 2026 09:35 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 03 Jun 2026 09:35 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में बुधवार को अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, प्रदेश में 7 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather likely to remain inclement in Himachal until June 7
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला में बुधवार के लिए अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को प्रदेश के 10 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 7 जून तक मौसम खराब बना रह सकता है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हिमपात हो सकता है। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा, लेकिन आने वाले दिनों में वर्षा गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शिमला में 14.0 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर और ऊना में 19.5 डिग्री, भुंतर व धर्मशाला में 17.6 डिग्री, सोलन में 15.0 डिग्री तथा मनाली में 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दौरान कंडाघाट में 26.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सबसे अधिक रही। इसके अलावा कुफरी में 16.8 मिलीमीटर, कोटखाई और भरमौर में 12.4-12.4 मिलीमीटर, जुब्बड़हट्टी में 12.2 मिलीमीटर और शिमला में 12.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed